राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नंदनपुर महुली (नदी पर) गांव में शुक्रवार की रात्रि विषैले सर्प के डसने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी सरयुग सिंह बताए जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार सरयुग सिंह शुक्रवार की संध्या अपने कमरे में रखे बक्सा के बगल से खैनी निकाल रहे थे। इसी बीच एक विषैले सर्प ने उन्हें डंस लिया। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सर्प इतना विषैला था कि आधा घंटा भी समय नहीं मिल पाया और उनकी मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने उस सांप को भी मार दिया और मृतक के शव के साथ सांप को भी शनिवार को प्रवाह कर दिया। सर्प दंश से मृतक वृद्ध की पत्नी फूलमती देवी, पुत्र अनिल कुमार सिंह व धीरज सिंह समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग