उच्चक्का झपट्टा मार कर महिला के झोला से दस हजार रुपये झपट कर फरार
- पुलिस खंघाल रही है सीसीटी फुटेज
छपरा ( राणा परमार अखिलेश)। जिले के दिघवारा व दरियापुर थाना क्षेत्र की सीमा शीतलपुर बाजार में उच्चक्का एक महिला से झोला से दस हजार रुपये झपट कर फरार हो गया ।बहरहाल, दोनों थाना की पुलिस सीसीटी फुटेज खंघाल रही है । मिली जानकारी के अनुसार अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी सत्येन्द्र सहनी की पत्नी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शीतलपुर शाखा से 10,000 रुपये निकासी कर अपने घर लौट रही थी कि उच्चक्के ने झपट्टा मार कर कर महिला के हाथ से झोला छीन कर फरार हो गया । महिला शोर मचायी और लोग पूछने लगे ‘ ‘काऽ भइल- का भइल, केहर भाग ल- केहर भागल ‘ तब तक वह नौ दो ग्यारह हो चुका था। घटना मंगलवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे की दिवा गस्ती में निकली दिघवारा व दरियापुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की । फिर सीसीटी फुटेज खंघाल रही है । खबर प्रेषण तक पुलिस उच्चके का सुराग नहीं ढूंढ पायी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग