बहुजन की बेटी लोकगायिका ममता बौद्ध डॉ. अंबेडकर के उद्देश्यों पर गा रही है गीत, कम समय में मिली प्रसिद्धि
छपरा (सारण)। आधुनिक भारत के निर्माता, संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर एवं अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भोजपुरी लोकगीतो का प्रचलन बढ़ने लगा है। ऐसे गीतों को बहुजन काफी पसंद कर रहे है। जिले के बनियापुर प्रखंड के खबसी गांव निवासी अनुसूचित जाति समुदाय में जन्मी ममता बौद्ध बाबा साहब के उद्देश्यों से प्रभावित होकर भोजपुर में गीत गा रही है। उन्होंने बाबा साहब पर आधारित भोजपुरी गीतों के कई एलबम में गायी है। जिससे खुब पसंद किया गया जा रहा है। लोकगायिका ममता बौद्ध ने राष्ट्रनायक प्रतिनिधि से बात करते ुए बताया कि कम उम्र में ही समाज में व्याप्त भेदभाव एवं सामाजिक कुरितियों को देखकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गीत गा रही है। दो वर्षो में दर्जनों सुपर हीट गीत गाये है। जिसे श्रोताओं ने खुब सराहा है। लोकगायिका ने बतायी कि इससे पहले संविधान निर्माता एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आधारित गीतों से समाज में फैले भेदभाव एवं कुरीतियों के प्रति लोगों में जागरूकता आ रही है। इससे समाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी लोकगायन के क्षेत्र में बहुजन गायक एवं संगीतकारों से अपील किया कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचायें एवं समाजिक जागरूकता पैदा करें। ताकि समाज में समानता आ सके। साथ हीं देश में सामाजिक सद्भाव स्थापित करने वाले बहुजन नायकों का इतिहास मालूम हो सके। वहीं कही कि भोजपुरी में अश्लील गीतों की भरमार है, जिसका विरोध होना चाहिए। साथ ही भोजपुरी के लोकगायकों से अपील किया कि गीतों में अश्लीलता का त्याग करना चाहिए एवं समाज में व्यव्त कुरीतियों को मिटाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से भी गीत को प्रस्तुत किया जाये। ताकि समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों में जागरूकता आ सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग