अंबेडकर रविदास संघ ने की बैठक, एससी-एसटी के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान पर किया विर्मश
छपरा(सारण)। जिले के अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय के लोगों के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान को लेकर शहर के मालखाना चौक स्थित अंबेडकर स्मारक स्थल परिसर में रामलाल राम की अध्यक्षता में बैठक किया गया। जिसमें बहुजनों के सामाजिक एवं राजनीतिक विकास की विस्तार से चर्चा की गई। आसन्न विधान सभा चुनाव में बहुजन समाज के लोगों के हीतों की रक्षा करने वाले नेताओं को हीं समर्थन देने पर विमर्श किया गया। ताकि बहुजनों के संवैधानिक अधिकारों को सहेजा जा सके। वहीं संघ के विस्तार को लेकर अहम चर्चा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को धारदार बनाने के लिए जिले के सभी बहुजनों को आगे आना होगा। वहीं संघ में एक्टीव लोगों को जगह देने की बात कही गई। बैठक के दौरान भारत-चीन सीमा पर लद्दाख के गालवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में शहीद वीर सपुतों के याद में दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार शहीदों के शहादत को बेकार नहीं जाने दें। दुश्मनों के खिलाफ उचित कदम उठाना होगा। जिससे देश सुरक्षित हो सके। इस मौके पर अनुसूचित जाति-जनजाति कमर्चारी यूनियन के पूर्व सचिव श्रीभगवान राम, अधिवक्ता रामराज राम, देवेन्द्र कुमार, लक्ष्मण राम, शिवजी राम, डॉ. कलिन्द्र राम, जमदार राम, शिवकुमार राम, बिन्दा राम, चन्द्रदीप राम, अमरनाथ राम, प्यारचन्द राम, शिवनाथ राम, निरंजन राम, राजकुमार, रीतलाल राम, विश्वनाथ राम चून्नू राम, शम्भु राम, भुअर राम, मुकेश राम, शिवदास राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग