राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने शराब बरामदगी के मामले में फरार चल रहे शराब धंधेबाज को थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बीते अप्रैल महीने में दक्षिण टोला गांव में 5 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया था जिसमें शराब धंधेबाज पारस महतो फरार चल रहा था गुप्त सूचना मिली कि वह घर पर ही हैं तो थाना पुलिस दारोगा प्रमोद कुमार ने घेराबंदी कर दबोच लिया। मामले में गिरफ्तार धंधेबाज को मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग