संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बकाए रुपये की वसूली कर लौट रहे मुंसी से अपराधियों ने मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी काली मंदिर के समीप की बताई जाती है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कोपा थाना क्षेत्र के कोपा निवासी शिवनाथ राय छपरा में गल्ला व्यवसायी की दुकान पर मुंसी का काम करता है। जो रविवार को गल्ला दुकान के बकाए रकम की वसूली के लिये बनियापुर आया था। इस बीच कोल्लूआ,मिर्जापुर,सतुआ सहित कई जगहों से रकम की वसूली कर छपरा लौट रहा था। इसी क्रम में दोपहर बाद पुछरी के समीप बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर मुंसी को पकड़ लिया और मारपीट कर पीठ पर लदे रुपये से भरे बैग लेकर जलालपुर की ओर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच जांच-पड़ताल में जुटी है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग