पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में रविवार की शाम शौच करने जाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मृतक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के सढ़वारा चहपुरा गांव निवासी मुगल राय का 25 वर्षीय पुत्र हरिशंकर कुमार के रूप में हुई।मामले में गांव वालों ने बताया कि इसुआपुर और मशरक थाना क्षेत्र के सीमा गांव हनुमानगंज में शौच करने गये युवक का पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया जब तक आस पास के लोग पहुंच शव को बाहर निकालते तब तक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। वही मृतक के परिजनों में घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग