राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने एकमा डाकघर परिसर से ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता को फोन करके काफी खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि एकमा-ताजपुर सड़क मरम्मत के लिए संवेदक द्वारा सड़क पर ही जगह-जगह मेटेरियल गिरा दिया गया है। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को शीघ्र ही इस निर्माण सामग्री को सड़क से दूर हटाने एवं निर्माणाधीन सड़क की मरम्मत शीघ्र ही जनहित में कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर आपको क्षेत्रीय लोगों के आक्रोश का शिकार होना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने अंचल पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय को केंद्रीय मंत्री के आगमन वाले दिन ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग