राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मांझी में चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, बाइक रैली निकली

राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के 23 पंचायतों में आगामी 29 सितंबर को होने वाले दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के तहत मतदान को लेकर त्रिस्तरीय विभिन्न पदों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशियों ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मांझी की 23 पंचायतों में मुखिया पद पर 220 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। 114 पुरुष तथा 106 महिला प्रत्याशी की किस्मत का चुनाव में फैसला होगा। बीडीसी के लिए 100 पुरुष तथा 125 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। सरपंच पद पर 70 पुरुष तो 74 महिला प्रत्याशी का नामांकन फाइनल हुआ है। वार्ड सदस्य पद पर 586 पुरुष तो 732 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं पंच पद के लिए 131 पुरुष व 258 महिला प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने वाला है।
भजौना-नचाप पंचायत में मुखिया पद के प्रत्याशी जगमोहन सिंह को चुनाव चिन्ह ढोलक, धनंजय कुमार सिंह को चुनाव चिन्ह कलम दवात व प्रमेंद्र कुमार सिंह को चुनाव चिन्ह टेंपू मिला है। मतदाताओं द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि इस ग्राम पंचायत में इन्हीं तीन प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला आखिरी तक रहेगा। उधर वार्ड संख्या 11 में वार्ड सदस्य प्रत्याशी किरण देवी को चुनाव चिन्ह गेहूं की बाली के अलावा मनवर हुसैन और सुमित कुमार सिंह को भी अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रत्याशियों अथवा उनके परिजनों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने का प्रयास तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में रविवार को बजाना नाचा पंचायत में मुखिया प्रत्याशी धनंजय कुमार सिंह द्वारा अपने समर्थकों के साथ पंचायत के विभिन्न गांवों में दौरा कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मतदाताओं से अपने पक्ष में अमूल्य वोट देने की अपील की गई। उधर मुखिया प्रत्याशी प्रमेंद्र कुमार सिंह और जगमोहन सिंह द्वारा भी अपना अपना चुनाव चिन्ह लेकर क्षेत्र के मतदाताओं से जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास किया गया। वहीं मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को नाराज नहीं किया। मतदाताओं की इस तरह की गतिविधि से प्रत्याशियों के चेहरे पर सीकन नगर नजर आई है। क्योंकि खुलकर कोई मतदाता अभी किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में सामने नजर नहीं आ रहा है।