राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अज्ञात बाइक सवारों ने रामपुर बिन्दा लाल बाजार में की फायरिंग, बाजार में छाया सन्नाटा 

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाने के रामपुर बिन्दा लाल बाजार में रविवार को दो बाइक पर सवार होकर वह चेहरे पर गमछा से बांधकर आए अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दिया। जिसमें लोग व दुकानदार बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद बाजार में भय व दहशत जा गया। बताया जाता है कि सुबह में पैक्स अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा उर्फ काका रामपुर बिन्दालाल बाजार स्थित राजन प्रसाद के होटल में बैठकर दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर संजय साह, अच्छे लाल प्रसाद व सतीश पटेल के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात बदमाश रामपुर बिन्दालाल बाजार में पहुंचे और पैक्स अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा पर फायरिंग कर दिए। मौका देखकर जान बचाने के उद्देश्य से अभिषेक मिश्रा होटल के पिछले दरवाजे से भागकर होटल के पीछे में स्थित तालाब में कूद गए। बाजार के लोगों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया और उसके पास से एक देशी कट्टा को छीन लिया। वहीं मौका पाकर बदमाश फरार हो गये। बाद में बदमाश फायरिंग करते हुए अपने बाइक से जनता बाजार की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर एकमा पुलिस अंचल के पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय व एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी सशस्त्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। बाजार के लोगों ने बदमाश से छीने गए कट्टा व फायरिंग की गई गोली को पुलिस को सौंप दिया।
बताया गया है कि अभिषेक मिश्रा उर्फ काका पर तीन माह में तीसरी बार हमला किया गया है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही है। बाजार व आसपास के लोगों ने बताया कि एकमा थाना क्षेत्र के रामपुर बिन्दालाल बाजार, एकमा, मांझी, जलालपुर, बनियापुर व जनता बाजार थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। लोगों का आरोप है कि बाजार व आसपास में शराब का निर्माण, बिक्री व तस्करी होता है। पुलिस प्रशासन लगातार बदमाशों की गिरफ्तारी, शराब की बिक्री, निर्माण व तस्करी को रोकने के लिए छापेमारी कर रही है। बावजूद इसके इस इलाके में अवैध धंधे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामूली रुप से घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया है। वारदात के बाद दिन भर बाजार की दुकानें बंद रहीं। बाजार में सन्नाटा छा गया है।