मोटरसाइकिल सवार ने सड़क पार कर रहे बच्चे को मारा धक्का
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में मोटरसाइकिल सवार ने सड़क पार कर रहे चार साल के बच्चे को टक्कर मार घायल कर दिया। घायल बच्चे की पहचान गोपालगंज थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली के महारानी गांव निवासी तारकेश्वर राय के चार वर्षीय पुत्र मणीश कुमार के रूप में हुई है।जो अपने नाना के यहां सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी धर्मदेव राय के यहां आया था वही सड़क पार कर रहा था कि अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग