जिलाधिकारी ने की हरिहर नाथ मंदिर प्रबंधन के साथ बैठक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा सोनपुर स्थित हरिहर नाथ मंदिर परिसर में आगामी श्रावण मास के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किये जाने की तैयारी को लेकर एक बैठक की गयी। इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय, अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, सोनपुर, मंदिर प्रबंधन/ न्यास के सदस्यगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थें। जिलाधिकारी को मंदिर प्रबंधन/ न्यास द्वारा आश्वस्त किया गया कि वर्तमान में जारी कोरोना वायरस संक्रमण के परिपेक्ष में सरकार के द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा यह भी कहा गया कि मंदिर न्यास द्वारा वस्तुस्थिति से जनसाधारण को अवगत कराने हेतु समय पूर्व कार्रवाई की जाएगी और तदनुसार जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग