पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह गश्ती के दौरान बैग लदे बाइक को 10 लीटर देशी शराब के साथ बरामद किया है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सुबह में गश्ती दल जमादार वाल्मिकी प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ एस एच-90 पर गश्त लगा रहे थे कि बंगरा गांव के पास वाहन जांच के लिए बैग लदे बाइक सवार को रोका गया तो सवार बाइक और बैग फेक चवर की तरफ फरार हो गया। जांच-पड़ताल के दौरान बैग में 10 लीटर देशी शराब था जो बाइक पर लेकर धंधेबाज होम डिलीवरी को ले जा रहा था। जप्त बाइक और शराब की जांच-पड़ताल की जा रही है कि बाइक किसकी है और कहां ले जायी जा रही थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया शुरू कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग