पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के शिवरी गांव में सोमवार की सुबह अनियंत्रित बुलेट सवार ने 6 वर्षीय लड़की को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल लड़की को आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान शिवरी गांव निवासी उमेश राय की 6 वर्षीय पुत्री छठी कुमारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीष इकबाल ने घायल लड़की के सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में परिजनों ने बताया कि लड़की को गांव के ही बुलेट सवार राजा राय ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गई। घायल के परिजन के द्वारा मशरक थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग