राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रखा में नामांकन के दौरान बड़े से लेकर छोटे तक हर व्यक्ति चुनाव में अपना किस्मत आजमाने में जुटा है। इसी क्रम में गड़खा की उप प्रमुख ईशा कुमारी ने सोमवार को नरॉव पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन किया। उन्होंने अपने समर्थकों के काफिले के साथ गांव से ब्लॉक परिसर पहुंची।जहां कोविड-19 के नियमों के पालन करते हुए नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल होने के बाद उनके समर्थक महिलाओं ने फूल माला से उनका स्वागत किया और नारे लगाए। उप प्रमुख ईशा कुमारी ने कहा कि नराव पंचायत में सही मायने में अब तक विकास नहीं हुआ है।इसलिए मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल की हूं ,ताकि सभी लोगों को उनका हक दिला सकूं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग