राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की संख्या में काफी तेजी आई है। सोमवार को मुखिया, बीडीसी, सरपंच, वार्ड और पंच पदों के लिए सैकड़ों प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुखिया के लिए 68 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ।31 पुरुष और 37 महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। वहीं सरपंच के लिए 37 पुरुषों और 24 महिलाओं सहित 63 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रविवार को नामांकन कार्य बंद होने के कारण सोमवार को सुबह 7:00 बजे से ही प्रत्याशियों की लंबी लाइन लग गई थी।रुक रुक कर बारिश हो रही थी परंतु प्रत्याशियों का उत्साह कम नहीं हो रहा था। अपने समर्थकों के साथ घंटों लाइन में लगने के बाद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग