पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पुरे देश में वैक्सीनेशन लगाने का काम जोड़ो पर है। एक तरफ जहां सरकार वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगो को जागरूक कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर मशरक प्रखंड में अधिकारियों की मनमानी से वैक्सीन देने के लिए हर रोज वैक्सीनेशन सेंटर को बदल दिया जा रहा है। जिससे आम लोगो को काफी परेशानी हो रही है। और कुछ लोगो में रोष की भावना देखने को मिल रही है। पंचायत वार चल रहे टीकाकरण में मशरक प्रखंड के सभी पंचायत में पुर्व से टीकाकरण का कोई रोस्टर तैयार नहीं है। सुबह सुबह जब लोग अपने घरो से वैक्सीन लेने निकलते है तो आधा दिन तो ये पता लगाने में निकल जाता है कि आज वैक्सीन कहां मिलेगी। फिर हजारो के लाइन में लगकर भी सभी को वैक्सीन नहीं मिल पाती है। जिससे लोगो में रोष पैदा होता है। जिस कारण हर रोज वैक्सीनेशन सेंटर पर उपद्रव देखने को मिलती है। इस उपद्रव में बीते महीने पहले एक स्वास्थ्यकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बावजूद लोगो के भीड़ को कैसे कम किया जाए या हर किसी को शांतिपूर्ण तरीके से कैसे वैक्सीन दिया जाए इस पर किसी भी प्रखंड अधिकारीयों का ध्यान नहीं है। सिर्फ ये जरूर ध्यान में है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर अगर उपद्रव होते है तो उसे कैसे शांत कराई जाए। एक दिन पहले बने रोस्टर भी रातों रात अधिकारीयों के मन के हिसाब से बदल दी जाती है। जिससे शोशल मीडिया पर चल रहे खबरों के ग्रुपों को भी खबर चलाने में परेशानी होती है। अगर इन सब छोटी छोटी परिस्थितियों पर सुधार नहीं होती तो शायद यह उपद्रव कोई बड़ी घटना में न बदल जाए। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि प्रखंड मुख्यालय में एक चिन्हित जगह पर ही प्रतिदिन वैक्सीन देने की व्यवस्था की जाए वही ज्यादा मात्रा में वैक्सीन की आपूर्ति होने पर गांवों में कैम्प लगाकर वैक्सीन दी जाएं तो लोगों को सहूलियत होगी। मामलेे में स्वास्थ्य प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन की सारी व्यवस्था प्रखंड विकास पदाधिकारी की हैं उनके आदेश पर ही कैम्प का आयोजन किया जाता है। वही कैम्प लगाने की मनमानी पर बीते दिनों पहले ही प्रखंड के भाजपा नेता ने वैक्सीनेशन कैम्प लगानें में धाधली का आरोप लगाया है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा