पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सरदारगंज गांव में सोमवार की दोपहर हो रही बारिश के बीच सुरेन्द्र साह के मकान के पीछे ताड़ पर ठनका गिर गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग अपने अपने घरों में दुबक गए।वही ठनका गिरने से ताड के पेड़ में आग लग गया। हालाँकि पेड़ के पास कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। मौके पर अमित कुमार साह ने बताया कि बारिश के बीच में एकाएक जोरदार आवाज के साथ ठनका गिरा जो ताड़ के पेड़ पर ही गिर गया और आग लग गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग