राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर गाव में पुलिस ने धंधेबाज के दरवाजे पर शराब के खेप उतारने के क्रम में छापामारी कर 150 लीटर देशी शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एएसआई पिंटू कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि धंधेबाज प्रमोद सिंह उर्फ टिपन सिंह के दरवाजे पर शराब के खेप उतारी जा रही है। जिसके बाद अन्यत्र बिक्री के लिए भेजी जाएगी। जहां छपामारी कर शराब जब्त करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक नामजद अर्जुन कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वहीं धंधे में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग