राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के सीनेट सदस्य नवलेश कुमार सिंह ने कहा है कि प्री पीएचडी टेस्ट का आयोजन विश्वविद्यालय के द्वारा नहीं करवाया जा रहा है। जिसके कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को पीएचडी करने से वंचित होना पड़ रहा है। प्री-पीएचडी टेस्ट कराने के लिए कई बार आवेदन मेरे द्वारा दिया गया। परंतु आज तक कोई विश्वविद्यालय द्वारा सकरात्मक पहल नहीं किया गया। जो विश्विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों के हित में अच्छा नहीं है। पुनः पत्र के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन एवं इस बार राजभवन को प्री-पीएचडी टेस्ट आयोजन कराने के लिए प्रतिलिपि भेजकर अविलंब कराने का मांग की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग