राष्ट्रनायक न्यूज।
ताजपुर (सारण)। मांझी प्रखंड के गोबरही पंचायत की मुखिया प्रत्याशी तारा सिंह के पति नर्वदेश्वर सिंह द्वारा अपने समर्थकों के साथ सोमवार को चंदउपुर, सरयूपार, साधपुर, जमनपुरा, एकडेगवा, गढ़वा, गोबरही आदि गांवों का दौरा कर लौटने के बाद पत्रकारों को बताया कि मुझे हर समुदाय के लोगों का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार जीत के बाद सड़क, हर घर नल योजना, नली गली के अधूरे कार्यों को पूरा करना एवं नौजवानों को बेरोजगारी दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके धर्मनाथ यादव, मुन्ना यादव, संजीव कुमार सिंह, बीरवल गिरि आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग