राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र पिपरपाती गाव में पुत्री के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट की सुलह कराने पहुँची महिला के साथ मारपीट किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिस मामले महिला ने एक दर्जन को नामजद किया है। घटना के पीड़ित बनियापुर थाना के कराह गाव निवासी अनिता देवी ने बताई है कि ससुराल वालों के द्वारा पुत्री को मारपीट कर जख्मी करने के विवाद को सुलझाने गयी थी। जहां राजकुमार नट, अखिलेश नट, मुकेश नट, लालमुन्नी देवी सहित एक दर्जन नामजदों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में पुलिस घटना की अनुसंधान कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग