राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के पैगम्बरपुर राम जानकी मंदिर में वर्षो पुरानी परम्परानुसार भादो के अनन्त चतुर्दशी पर भगवान अनन्त की पूजा अर्चना के उपरांत रसमचरित्र मानस का पाठ, हवन व पूजा के साथ भव्य अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया। जिसके समापन पर आयोजन मण्डल के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के सौजन्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां जिला के वरीय भाजपा नेता व जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह के द्वारा गायक कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं भाजपा नेता नवल किशोर कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा बृजमोहन सिंह को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। जहां आयोजनकर्ता ने इस सफल कार्यक्रम पर सबो को हार्दिक बधाई दिया। इस मौके पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जहां हजारों श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर विजय पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद, रोहित पांडेय, प्रो राजू कुमार, लोहा सिंह, विश्वनाथ शर्मा सहित भारी संख्या में लीग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग