राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सोमवार को मांझी कृषि विज्ञान केंद्र में युवकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसका उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ अभय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से आधुनिक कृषि उपकरणों एवं उनके रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ सिंह ने कहा कि आधुनिक कृषि के लिए आधुनिक उपकरण की जानकारी आवश्यक है। कृषि उपकरण के उपयोग से कम मेहनत व कम लागत में ज्यादा से ज्यादा खाद्यान्न पैदा किया जा सकता है। प्रशिक्षण में डॉ शंकर पटेल ने जूताई, बुआई, दवा छिड़काव आदि की जानकारी दी। प्रशिक्षण में मांझी के अलावा सदर छपरा, जलालपुर, गड़खा आदि प्रखंड के युवक भाग ले रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग