संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चेतन छपरा में शौच के लिए घर से बाहर गए साठ वर्षीय वृद्ध कृष्णा राम की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक प्रातः काल शौच के लिए पोखर के किनारे गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान जब परिजन पोखर के आसपास गए, तब शव को पोखर की पानी में उपलाते देखा। डूबकर वृद्ध की हुई मौत की सूचना के बाद पूरे मुहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने मामले की सूचना थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रोरो कर बुड़ा हाल है। मृतक ठेला चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह परिवार का कमाऊ सदस्य था। घटना की जानकारी पर स्थानीय मुखिया सुनीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि राकेश राम, वार्ड सदस्य नवलकिशोर सिंह सहित दर्जनों लोग मृतक के घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया।वहीं, महिला मुखिया ने अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये नकद राशि परिजनों को दी।
आपको बताते चले की तख्त भिट्ठी में भी नदी में डूबने से ग्यारह वर्षीय काजल कुमारी की मौत हो गई। मृतका सातवें वर्ग की छात्रा थी। वह स्वामीनाथ महतो की पुत्री बताई जाती है। परिजनों ने बताया कि छात्रा अहले सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह निकट की नदी में डूब गई। जिसकी जानकारी काफी देर बाद परिजनों को मिली। नदी में बच्ची की डूबने की सूचना मिलते ही काफी लोग इकट्ठे हो गए। फिर बच्ची को नदी की पानी से बाहर निकाला गया। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मृत बच्ची पढ़ने में काफी होशियार थी। पिता राजमिस्त्री का काम कर उसे पढा रहे थे। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा