पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायतों में पंचायत चुनाव के लिये प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को एनआर कटाने हेतु नजारत चैंबर के खिड़की के बाहर प्रत्यशियो की भारी भीड़ देखी गई। नाजीर ने बताया कि मंगलवार तक लगभग 500 प्रत्यशियो ने पंचायत के विभिन्न विभिन्न पद के लिये एनआर कटाया।एन आर कटाने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में चार जगहों पर काउंटर लगाएं गये है। एनआर कटाने के लिए प्रखंड मुख्यालय में पूरी गहमा गहमी देखी गई। नजारत चेम्बर में प्रत्याशी एनआर कटाने में मशगूल दिखे।प्रखंड मुख्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर एन आर कटाने को उमड़ी भीड़ देख कर लगता है कि प्रखंड में पंचायत चुनाव रोचक और रोमांचित होने जा रहा है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग