भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने लद्दाख के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- एक दिवसीय सारण प्रमंडलीय कार्यसमिति की हुई बैठक
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के चंदेश्वर मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की एक दिवसीय सारण प्रमंडलीय कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें पहले चीन भारत के झड़प में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसमें सभी पूर्व सैनिकों ने चीन निर्मित सामग्री के बहिष्कार का ऐलान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सारण संयोजक उमाकांत पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष कुमार शाही का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रदेश संयोजक आशुतोष कुमार शाही ने कहां कि पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मजबूती के साथ विरोध करते हुए आज से चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करती है एवं भारत-चीन के झूठे भाईचारे का खंडन करती है। वर्ष 1962 से वर्ष 2020 तक 58 वर्षों में सिर्फ चीन ने विश्वासघात ही किया है। हम पहले भी कहते आए हैं कि पाकिस्तान और चीन भारत के सबसे बड़े दुश्मन हैं। उन्होंने देशवासियों के साथ अपने प्रधानमंत्री से अपील की है कि चीन के सामान का पूर्णरूपेण बहिष्कार करना चाहिए। हमारा चीन गया हुआ धन हमारे ही विरुद्ध चीनी फौज को मजबूत करने के काम आता है। यह बात हमें गंभीरता से सोचना चाहिए। वही हम अपनी मौजूदा सरकार पर भरोसा करते हैं।देश सुरक्षा के मामले में अभी तक सरकार ने निराश नहीं किया है। देश को आवश्यकता पड़े तो सेवा परिषद से जुड़े सभी पूर्व सैनिक सदस्य आज भी सीमा पर जाकर लड़ाई के लिए तैयार हैं।वही उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को कारगिल दिवस के अवसर पटना कारगिल चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर शहीद हुए सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही शहीद हुए जवानों के सम्मान में उनकी संगमरमर की मूर्ति बनाकर गांव में लगाया जायेगा। वही सह संयोजक राजीव कुमार पाठक ने कहा कि सब तो अपने लिए जीतें है फौजी तो देश के लिए जीतें है।फौजी देश की सीमा पर देश के हरेक नागरिक की सुरक्षा का संकल्प लिये रहते हैं। कार्यक्रम में सिवान, गोपालगंज, सिवान जिले के संयोजक को पद नियुक्ति का प्रमाण-पत्र और गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर पूर्व सैनिक प्रदेश सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी उपेन्द्र सिंह, अधिवक्ता उदय प्रसाद सिंह,अनूप ओझा, अमित ओझा मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग