बनियापुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता आनन्द शंकर को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई जिसमें बनियापुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता आनन्द शंकर को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनयन पर आनन्द शंकर ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जता कर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन करने का सतत प्रयास करूँगा। आनन्द शंकर के प्रदेश कार्यसमिति में मनोनयन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शुभकामना देते हुए आनन्द शंकर के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि आनंद शंकर के प्रदेश कार्यसमिति में मनोनयन से भाजपा के प्रति लोगों में काफी आस्था बढ़ी है तथा सभी ने एक स्वर में कहा कि यह भाजपा में ही सम्भव है कि कोई साधारण कार्यकर्ता भी इतनी बड़ी उपलब्धी प्राप्त कर सकता है। महाराज गंज के सांसद श्री जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने बधाई देते हुए कहा कि पार्टी में इनके लंबे समय से रहने तथा सांगठनिक अनुभव से भाजपा को व्यापक रूप से लाभ होगा। गौरतलब है कि आनन्द शंकर विद्यार्थि जीवन से लेकर आज तक पार्टी की निस्वार्थ सेवा करते रहें हैं। बनियापुर उत्तरी एवं दक्षिणी के दोनों मंडल अध्यक्षों क्रमशः विश्वजीत ओझा और ब्रजेश मिश्रा ने अपने सभी पदाधिकारियों सहित बधाई दी और कहा कि आनन्द शंकर के प्रदेश में मनोनयन से क्षेत्र को संगठन की दृष्टि से बहुत लाभ मिलेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विनायक ओझा ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में युवा भाजपा नेता नेता आदर्श पान्डेय, ई. विकास सिंह, अधिवक्ता शशि सिंह, बिकास सिंह सहित दर्जनों लोगों ने आनन्द शंकर को बधाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग