नई दिल्ली, (एजेंसी)। मेरठ में बुखार ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। देहात क्षेत्र मे जानी ब्लॉक के कुराली गांव में सोमवार का दिन कहर बनकर टूटा,यहाँ एक ही दिन में 4 लोगों की बुखार से मौत हुई है। पिछले 48 घंटे में कुल मिलाकर इस गांव में पांच लोगों की जान जा चुकी है। कुराली गांव में डेंगू के 6 नए मरीज मिले के बाद स्वास्थ्य विभााग की बेचैनी बढ़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को कुराली गांव के रहने वाले राजकुमार, बिन्नी, सुभाष और भागमल को बीते कई दिनों से बुखार था। जिसके बाद रविवार रात से मौत का सिलसिला शुरू हुआ। सोमवार सुबह तक गांव में एक के बाद एक चार लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि चारों लोगों की मौत रहस्यमयी बुखार से हुई है। ग्रामीणों के अनुसार सबसे पहली मौत भागमल (45) की हुई। परिजनों के अनुसार अचानक बुखार और पेट में दर्द होने के बाद उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह गांव में बुखार और पेट दर्द से विपिन उर्फ बिन्नी (13), राजकुमार वाल्मीकि (28), सुभाष (45) की भी मौत हो गई। ग्रामीण चारों लोगों की मौत डेंगू से होने की आशंका जता रहे हैं।वहीं इससे पहले इसी गांव में शनिवार को ओमवारी की मौत हो गई थी।
कुराली गांव निवासी राजकुमार खेती करता था। राजकुमार के परिजरों ने बताया की पिछले पांच दिन से बुखार था। जानी में डॉक्टर से दवाई ली, अचानक तबियत खराब हुई और मौत हो गई। राजकुमार की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहींकुराली गांव में सोमवार को डेंगू के 6 नये मरीज मिले। गांव के लोगों का कहना है की बुखार के 11 मरीज अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। गांव में हुई एक के बाद एक मौतों की सुचना पर सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी अशोक तालियान के साथ खुद कुराली गांव में पहुंचे। सीएमओ का कहना है की जो पांच मौत हुई हैं वह बुखार से नहीं हुई हैं। अन्य बीमारी के चलते मौत हुई है। गांव में डेूंग के 6 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है।


More Stories
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि
सारण में कृमि से बचाव के लिए 24.73 लाख बच्चों को खिलायी जायेगी अल्बेंडाजोल की गोली