मढौरा भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह बने बिहार प्रदेश भाजपा में कार्यसमिति के सदस्य
सत्येन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। मढौरा भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह को उनका पार्टी के प्रति समर्पण एवं लगन को देखते हुए बिहार प्रदेश भाजपा में कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने मनोनीत किये गये सभी कार्यसमिति सदस्य की सूची जारी कर दी। प्रदेश कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किये जाने के बाद मनोज सिंह ने कहा कि वे पार्टी के एक सिपाही है और पार्टी उन्हें जो दायित्व देगी उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा से करेगे। प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिए जाने पर उन्होंने पार्टी के सभी वरीय नेताओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने का हरसंभव प्रयास करने की बात कही है। मनोज सिंह को बिहार भाजपा के प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाये जाने पर भाजपा के सारण जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मढौरा विधानसभा प्रभारी राजीव रंजन सिंह, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष बब्लू मिश्र, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तारा देवी, नगर मंडल अध्यक्ष रामशंकर प्रसाद उर्फ मिट्ठू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बद्री सिंह, नगरा मंडल अध्यक्ष चंद्रसेन कुंवर, मिथलेश सिंह सहित अन्य लोगो ने बधाई दी एवं उनके कार्य क्षमता को देखते हुए उन्हें शुभकामनाएँ भी दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग