राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मांझी भाग-3 से सारण जिला परिषद प्रत्याशी रघुवंश प्रसाद सिंह उर्फ फूल सिंह ने जन सम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान श्री सिंह ने अपने समर्थकों के साथ दर्जनों गांवों का दौरा करने के बाद कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर दिखाई पड़ रही है। मेरे विजयी होने के बाद जिला परिषद के क्षेत्र का विकास होगा। जिला परिषद क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को ऑन स्पॉट सुना जायेगा। क्षेत्र में विकास की गति में तेजी आएगी। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, गांव गांव में पक्की सड़क से जोड़ना सरकार द्वारा मुहैया करायी गई सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता में शामिल हैं।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग