राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर के तख्त भीठी गांव में शौच को गयी 11 वर्षीय छात्रा के पोखरे में पैर फिसलने पर पानी में डूबने से मौत हो गयी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि तख्त भीठी गांव के स्वामीनाथ महतो की 11 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी देर शाम पास के पोखर के पास शौच के लिए गयी थी। जहां पैर फिसलने के बाद पोखर के पानी में डूब गई।जब देर तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों के द्वारा खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिली।सुबह- सुबह पोखर में तैरती लाश ग्रामीणों ने देख परिवार वालो को सूचित कर उसे बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग