नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी, डंडे एवं रड से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। जहां एक पक्ष के घायल अमरेन्द्र कुमार सिंह स्थानीय स्व0 लालबाबू सिंह का पुत्र बताया गया है। वही दूसरे पक्ष के घायल मुन्ना कुमार स्थानीय महेश सिंह का पुत्र बताया गया है। घायल सभी ब्यक्तियों का इलाज पीएचसी में किया गया। इस मामले में दोनों पक्ष ने एक- दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जहां एक पक्ष के घायल मुन्ना कुमार के भाई रंधीर कुमार के दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही अमरेन्द्र कुमार सिंह व प्रमोद कुमार दो अज्ञात को आरोपित करते हुए बताया है कि मेरा भाई मुन्ना अमनौर बाजार से घर वापस लौट रहा था ।तभी एचपी गैस एजेन्सी के समीप गांव के ही कुछ लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के ही प्रमोद सिंह व अमरेन्द्र सिंह पर मारपीट करने करने का आरोप लगाया है। वही दूसरे पक्ष के घायल अमरेन्द्र सिंह के दर्ज प्राथमिकी में रंधीर कुमार सिंह व मूनचून सिंह सहित पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने कहा दोनों पक्षों के तरफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग