संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सेवा समर्पण अभियान के तहत बुधवार को बनियापुर दक्षिणी मंडल भाजपा युवा मोर्चा के तत्वधान में कन्हौली मनोहर टोले कर्ताराम में स्थित नवसृजित विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।साथ ही पौधों के देखभाल का भी संकल्प लिया गया। वहीं उपस्थित लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह ने किया। मौके पर उपस्थित भाजपा के वरीय नेता व जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने उपपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पूर्व महामंत्री संजय सहाय भाजपा नेता नवल किशोर कुशवाहा मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री राणा प्रताप कुमार,गणेश सिंह, सुनील कुशवाहा सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थें। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम मंडल अंतर्गत चिन्हित जगहों पर लगातार चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी के वरीय नेताओ की भी भागीदारी रहेगी।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा