विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। सारण एसपी के निर्देश पर परसा हाई स्कूल चौक के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वही चौक के समीप बने वाहन चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान दो बाइक चालकों पर 1 हजार का राजस्व वसूली के तहत एसआई रामभरत प्रसाद ने चालान काटा गया। वाहन चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है साथ ही बाइकर्स लोगों पर भी प्रशासन की नजर है। जांच के दौरान किसी भी प्रकार के अधूरे कागजात की जांच भी जारी हैं। उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहनों में ब्लैक शीशा लगाकर जाने वालों एवं बाईकर्स से जांच के दौरान करीब 2 हजार रुपए भी आर्थिक दंड के रूप में वसूले गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग