पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के बनसोही में बुधवार को क्रेज़ी बिंग्स के बैनर तले बनी लघु फिल्म इन्तकांम का प्रोमोशन फिल्म के डायरेक्टर राजवीर कुमार ने फिल्म के अन्य कलाकारों की उपस्थिति में किया। फिल्म के बारे में डायरेक्टर राजबीर कुमार ने बताया कि यह एक छोटे गाँव की कहानी है जहाँ धनवानों द्वारा गाँव के गरीबों पर जुल्म किया जा रहा है, अमीरी और गरीबी के जंग के बीच की कहानी है इन्तकाम जिसका अंत बहुत ही सुखद होता है, आगे उन्होंने बताया कि कम संसाधन और आर्थिक कमी और स्थानीय कलाकारों के साथ इस लघु फिल्म की शूटिंग मशरक के अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया है। जिसमें बहरौली,धर्माशती, हसनपुरा, माघर, जजौली इत्यादि जगहों पर हुई है। मौके पर फिल्म के कलाकारों में निकेश कुमार, प्रभात कुमार, अंकित राजपूत, अमन कुमार, पप्पू, और शिवकुमार सहित अन्य उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग