राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बंगरा बिनटोलिया में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि पुलिस को भनक लगी थी कि बंगरा बिनटोलिया पुलिस से चोरी छिपे देसी शराब बेची जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने श्वान दस्ता के सहयोग से छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने 34 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। जबकि पुलिस के पहुंचने की खबर मिलते हीं धंधेबाज भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस धंधेबाज का शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि शराब के धंधेबाजों, असमाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग