राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के मद्देनजर दाउदपुर थाना पुलिस ने लगभग 1000 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107 व 110 के तहत कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वे एसडीओ कोर्ट अथवा थाने में मजिस्टेट के समक्ष बंध पत्र भर दें। अन्यथा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ हीं उन्होंने प्रत्याशियों को चेताते हुए कहा कि बिना अनुमति के वाहन व लाउड स्पीकर से चुनाव प्रचार करते पकड़े जाने अथवा सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगे पाये जाने पर सम्बंधित प्रत्याशियों पर आदर्श आचार संहिता के उलंघन के मामले में निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग