राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना परिसर में विभिन्न कांडों में जप्त देशी व विदेशी करीब 11 सौ लीटर शराब को बुधवार को विनष्ट किया गया। तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर तरैया थाने में विभिन्न कांडों में जप्त करीब 11 सौ लीटर देशी व विदेशी शराब को विनष्टीकरण का कार्य किया गया। मौके पर मद्यनिषेध विभाग के सब इंस्पेक्टर कुश कुमार, थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह, तथा दंडाधिकारी सह तरैया सीआई योगेंद्र सिंह उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग