राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी जोरों शोरों पर हैं स्थानीय प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर दीर्घ संकल्पित है। इसी क्रम में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा वैसे दागी व्यक्तियों को चिन्हित कर 107 की जा रही है। जिसको लेकर तरैया थाना क्षेत्र के 530 दागी व्यक्तियों पर 107 की कार्रवाई की गई है। तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव आचार्य संहिता व विधि व्यवस्था को लेकर थाना क्षेत्र के 530 दागी व्यक्तियों पर 107 की कार्रवाई की गई है। वही बुधवार को मढ़ौरा दंडाधिकारी द्वारा तरैया थाना परिसर में पंचायत चुनाव में 107 को लेकर की गई कार्रवाई में बंध पत्र को लेकर कोर्ट कैंप आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 15 व्यक्तियों ने अपना बंध पत्र भर कर शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग