राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। दिघवारा थाना क्षेत्र के बरूऑ पंचायत के रामदासचक गांव मे पिछले दो दिनों से लापता एक सात वर्षीय बच्चे का शव बुधवार की संध्या गांव के ही एक तलाब से बरामद किया गया।मृतक बच्चा दरियापुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी दीपक राय का सात वर्षीय पुत्र पवन कुमार बताया जाता है जो अपने ननिहाल रामदासचक गांव निवासी रघुनाथ राय के यहां रहता था।मंगलवार को वह घर से खेलने के लिए निकला था और देर रात तक घर नही पहुंचा तो परिजनो द्वारा काफी खोज बीन किया गया और अंततः बुधवार की संध्या रामदास चक गांव के ही एक छोटा तालाब से बरामद किया गया।शव मिलते ही पिता दीपक,मां रीना देवी समेत पुरे परिवार में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुला हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग