पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गोपालवाडी़ गांव में बुधवार की देर शाम आपसी वर्चस्व को लेकर एक युवक को जमकर पीट गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान गोपालवाड़ी गांव निवासी रामजन्म राउत का 15 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार रावत के रूप में हुई। मामले में घायल का ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आदित्य राज ने किया। वही घायल के परिजन ने बताया कि पड़ोसी द्वारा गलत काम का युवक विरोध करता है उसी में आधा दर्जन लोगों ने मिलकर पीट कर घायल कर दिया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग