पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक स्टेशन पर में दवा खरीदने आए सिवान जिले के शख्स की हीरो स्पेलडर बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना सामने आई है मामले में थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है मामले में सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के मगही गांव निवासी शरीफ महम्मद पिता महम्मद हफीज ने बताया कि उनका रिश्तेदार पूरब टोला गांव में जैनुद्दीन के यहां हैं वही पर वह बाइक स्पेलर बीआर 29 एसी 3114 से आएं थें उसी दौरान दवा लेने स्टेशन रोड में पहुंचे और बाइक लगाकर दवा खरीदने गये वापस आने पर देखा कि बाइक नही है काफी खोजबीन की पर कोई पता नहीं चल पाया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया। पुलिस मामलेे में जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग