पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के समस्तपुरा गांव से एससी-एसटी मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी में जमादार रामचंद्र मांझी ने बताया कि कांड संख्या 03/20 एससी- एसटी एक्ट और धारा 307 मामले में नागेन्द्र सिंह पिता बालेश्वर सिंह गांव समस्तपुरा एक साल से फरार चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव में है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर नागेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग