राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बुधवार को थाना पुलिस ने छापेमारी कर प्लास्टिक के हरे गैलनो में भरे 120 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है।मामले में गुरुवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए बताया कि सूचना मिली कि एस एच-90 से चैनपुर हंसाफीर ग्रामीण सड़क पर चैनपुर गांव में अवैध शराब की आवग होने वाली है जो अवैध बिक्री के लिए शराब धंधेबाजों के द्वारा लाई जा रही है पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी अभियान चलाया गया और मौके से 120 लीटर देशी शराब जो तीन प्लास्टिक के गैलनो में भरा हुआ था बरामद किया गया वही चवर के रास्ते शराब धंधेबाज राजीव कुमार उर्फ भुअर और शमशेर बहादुर सिंह उर्फ सोनू मौके से पुलिस बल को देख फरार हो गए।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग