- बीडीओ ने बुलाई सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक
नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। दो अक्टूबर महात्मा गांधी के जयंती पर प्रखण्ड में कोविंड 19 का महा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।इसके लिए गुरुवार को प्रखण्ड बिकाश पदाधिकारी मंजूल मनोहर मधुप की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर के सभागार में बीएलटीएफ की एक बैठक बुलाई गई।बैठक में शिक्षा पदाधिकारी सीडीपीओ,से लेकर स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए,जिसमे महा टीकाकरण अभियान पर चर्चा हुई।प्रखण्ड में लगभग 65 टीकाकरण केंद्र बनाया जाना है।इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की कमी दिखी।कर्मी के कमी होने पर जिला से अतिरिक्त एएनएम के लिए मांग करने की बात कही गई।बेरिफायर के तौर पर शिक्षक व जीविका के लोगो को इसमें लगाने की बात कही गई।इस महाअभियान में लगभग 12 हजार लोगों को टिका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।बीडीओ ने कहा कि
अभियान के सफलता के लिए हर लोगो का सहयोग आपेक्षित है।भारी मात्रा में केंद्र बनाकर महा अभियान चलाकर लोगो को टिका लगेगा।इस मौके पर चिकित्सक पदाधिकारी सरोज कुमारी सिन्हा, स्वास्थ्य प्रबन्धक शिव कुमार पश्वान, शिक्षा पदाधिकारी संजय सिंह,सीडीपीओ वर्तिका सुमन,डॉ निशांत कुमार, डॉ तारकेश्वर सिंह,अमित कुमार,लेखापाल पुष्पेंद्र कुमार पयूश,भोला भगत आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग