नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। टाटा सूमो से बकरी चुराने आया चोर पुलिस को देख गाड़ी नहर में घुसाया।चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि फुलवरिया से तरैया जाने वाली नहर पथ के बीच धोबाही के पास अमनौर पुलिस गश्ती कर रही थी,फुलवारी के तरफ से आ रही टाटा सूमो विकटा गाड़ी पुलिस को देख तरैया की तरफ भागने लगा।पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया,चालक पुलिस को देख अपना संतुलन खो बैठा,तथा गाड़ी को नहर में छुसा दिया।पुलिस मौके पर पहुँचती की उसपर सवार चोर अंधेरा का फैदा उठाते हुए फरार हो गए।जबकि एक चालक गाड़ी में फंसा रहा।पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना लाया।गिरफ्तार चालक पटना सचिवालय थाना क्षेत्र के चितकोर पुल के नीचे हरिंग रोड निवासी राम चन्द्र प्रसाद के पुत्र बबलू यादव बताए जाते है।पुलिस के पूछ ताछ में बताया कि हमलोग बकरी व खसी चुराने आये थे।गाड़ी भी चोरी का बताया।पुलिस ने चालक के बयान पर वाहन मालिक टेनी नट,राजा नट,जितेंद्र नट,समेत पांच लोगों के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर चालक को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग