संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। माझी रेलवे लाइन समीप चैनपुर गांव के सामने से माझी पुलिस ने गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। जिसका सर एवं एक हाथ गायब है। पुलिस शव को कब्जे में कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त शव रेलवे लाइन से लगभग 100 मीटर नीचे धने फुस के बीच पानी लगे गड्ढे में पड़ा हुआ था। जो सफेद रंग का बनियान एवं काले रंग का पेंट पहने हुए हैं। जिसको देखने से तीन-चार दिन पहले का शव प्रतीत हो रहा है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि कहीं और हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से सुनसान जगह देख कर फेंक दिया गया है। बताया जाता है कि ग्रामीण अपने खेत की रखवाली में घूम रहे थे। तभी उस गड्ढे में पड़ी लाश पर नजर पड़ी और धीरे-धीरे बात फैल गई। जिसकी जानकारी माझी थानाध्यक्ष को दी गई। जिस पर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया और जांच में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग