राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी लालबहादुर राय उर्फ पुलिस राय के फुसनुमा घर मे बुधवार की देर रात बिजली के शार्टसर्किट से लगी आग में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी। बताया जाता है कि लालबहादुर राय के परिवार के सभी लोग सो रहे थे इसी दौरान बिजली के शार्टसर्किट से घर मे आग लग गयी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घर मे सो रहे सदस्यों ने किसी तरह भाग कर जान बचायी और शोर मचाया आग लगने की खबर मिलते ही आस पास के दर्जनों ग्रामीण दौड़े एवं घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले घर के सभी सामान जलकर राख हो गए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग