राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। छपरा-रेवा एनएच 722 की निर्माण कंपनी जीआर इंफ़्रा के संस्थापक गुमानी राम अग्रवाल की चौथी पुण्यतिथि भेल्दी के सोनहो कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान कंपनी के प्रोजेक्ट हेड आशीष कुमार पांडेय, मैनेजर धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार आदि द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान आशीष कुमार पांडेय ने कहा कि श्री अग्रवाल से मिले दिशा निर्देश की बदौलत आज कंपनी देश के टॉप टेन में शामिल हैं। हज़ारो लोगों को रोजगार मिला हुआ है। छपरा से निकलने वाली दो मुख्य सड़क छपरा-गोपालगंज व छपरा- मुजफ्फरपुर सड़क का निर्माण भी जीआर इंफ़्रा ने ही किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग